HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

ज्यादती के आरोपी रिटायर्ड फौजी को एड्स

अजमेर. जम्मू में तैनात फौजी की पत्नी से कथित ज्यादती के मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड फौजी को ‘एड्स’ है। इस खुलासे के बाद जेल प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को कैदी का जेएलएन अस्पताल में परीक्षण कराया जाएगा।aids

रिटायर्ड फौजी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह खुलासा सोमवार सुबह हुआ कि उसे एड्स है। जेल अधीक्षक प्रीता भार्गव ने जेल के डॉक्टर एसएन मेहरा को कैदी की जांच करने के निर्देश दिए।

शुरुआती पूछताछ में पहले तो रिटायर्ड फौजी ने एड्स रोगी होने से साफ इनकार किया, लेकिन बीमारी की गंभीरता बताने पर उसने स्वीकार कर लिया। डॉ. मेहरा ने भी सतही जांच में इसकी पुष्टि की। महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट के जरिए रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत के आदेश से जेल भेजा था।

पीड़िता व फौजी पति भी रोगी?
जेल सूत्रों के मुताबिक रिटायर्ड फौजी ने जेल प्रशासन को बताया है कि जिस महिला ने उस पर ज्यादती का आरोप लगाया है, वह और जम्मू में तैनात उसका पति भी एड्स रोगी हैं।

मेडिकल नहीं कराया था
ज्यादती का आरोप लगाने वाली महिला ने मेडिकल मुआयना नहीं कराया था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 2006 में यौन शोषण की शिकायत की थी। इसके बाद वह काफी समय तक पति के साथ रही। उसने 22 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन मेडिकल कराने से इनकार कर दिया था।

>> हां यह सही है कि कैदी ने एड्स रोगी होना स्वीकारा है। विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को जेएलएन अस्पताल में उसका मेडिकल कराया जाएगा।
-प्रीता भार्गव, जेल अधीक्षक





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: