HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

यूं बदली एक जिंदगी

पानीपत . रिक्शे में कूड़ा-करकट ले जा रहे प्रदीप को बाल दिवस के दिन दैनिक भास्कर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अगली सुबह अखबार में अपना फोटो देखकर प्रदीप ने अपने पढ़ाई के सपने को पूरा करने की ठान ली। भास्कर में खबर छपने के बाद वह इतना उत्साहित हो गया कि परिजनों की इजाजत लिए बिना इंदिरा कालोनी स्थित नवाचारी वैकल्पिक सेंटर पर पहुंच गया। वहां पर उसने कूड़ा बीनने के साथ-साथ पढ़ने की इच्छा जताई।

अखिल भारतीय साक्षरता विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बिना देरी किए प्रदीप को इसकी अनुमति दे दी। बड़ा होकर एक अच्छा मैकेनिक बनने की बात प्रदीप ने कही।

सेंटर द्वारा प्रदीप को निशुल्क कॉपी-किताबें व ड्रेस दी जाएगी। बच्च अपनी पढ़ाई पूरी कर सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

ज्ञानप्रकाश, - अध्यक्ष, अखिल भारतीय साक्षरता विकास समिति





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: