नई दिल्ली.केद्रीय मंत्रीमंडल ने कर्नाटक के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर की उस रिपोर्ट को मजूर कर लिया है जिसमें वर्तमान राजनीतिक हालात में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की गई थी। इससे पहले देर रात भी कर्नाटक मसले पर कैबिनेट में लंबी वार्ता चली थी लेकिन कोई फैसला न हो सका था।
गौरतलब है कि कल एक नाटकीय घटनाक्रम में कर्नाटक में कमल पूरी तरह खिलने से पहले ही मुरझा गया। येदुरप्पा के नेतृत्व में बनी दक्षिण की पहली भाजपा सरकार सात दिन में ही सत्ता से बाहर हो गई। सहयोगी जनता दल (एस) द्वारा समर्थन वापस लेने की वजह से मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था ।