News
Metros
Chandigarh Chandigarh कोटकपुरा.शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी प्रधान व सांसद सुखबीर सिंह बादल की सभा में एक युवक लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घुस गया। जेड प्लस दस्ते व पुलिस को भनक तक न लगी।
एसएसपी फरीदकोट ने इस मामले में जैतों के थाना प्रभारी गुरशेर सिंह, हैड कांस्टेबल गुरमेज सिंह, हैड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह, थाना सदर फरीदकोट के सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह, हैड कांस्टेबल पाला सिंह, हैड कांस्टेबल हरनेक सिंह, हैड कांस्टेबल केवल कृष्ण को संस्पेंड कर दिया है।
16 नवंबर को सुखबीर संगत दर्शन के दौरान गांव बिशनंदी में थे। गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर सुखबीर के पास आ पहुंचा तो पता चला कि उसके पास रिवाल्वर है।
जेड प्लस सुरक्षाजेड प्लस वीवीआईपीज की सुरक्षा का सबसे मजबूत सुरक्षा चक्र है। इसमें 65 से 80 लोगों की टीम होती है। इनमें 11 कंमाडो, एक पायलट और एक एस्कॉर्ट कार होती है। पहले घेरे में कमांडो, इसके बाद बाकी टीम होती है। जेड प्लस वीवीआईपीज के कहीं भी आगमन की सूचना स्थानीय पुलिस और जहां से यह काफिला गुजरता है उन जगहों के थानों को दी जाती है।