जालंधर. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसों में आ रही प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए बोर्ड अपने दफ्तरों को ऑन लाइन करके हैड ऑफिस मोहाली से जोड़ने जा रहा है। यह जानकारी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के डिप्टी सैक्रेटरी (टैक्स्ट बुक्स) सुरिंदर पाल सिंह संधु ने दी। वे शहर के एक स्कूल के फंक्शन में शामिल होने आए थे।
उन्होंने बताया स्टूडैंट्स को आम तौर पर फार्म कम होने की कंप्लेंट रहती है। इस प्रॉब्लम को हल करने के लिए बोर्ड ने सभी फार्म इंटरनैट पर डालने का फैसला किया है जिससे स्टूडैंट्स इंटरनैट पर ही फार्म भर सकेंगे और फार्म की फीस जिला एजुकेशन दफ्तर में भर सकेंगे।
उन्होंने बताया पंजाब में फिरोजपुर, जालंधर व संगरूर जिलों में एजुकेशन मैनेजर के पद खाली हैं और ऑफिशिएटिंग मैनेजर ही सारा काम संभाल रहे हैं। बोर्ड के चेयरमैन दलबीर सिंह ढिल्लों की सहायता से जल्द ही एजुकेशन डिस्ट्रिक्ट कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे। इसमें उन्हें बुक की सेल और फीस का रिकार्ड रखने की ट्रेनिंग दी जाएगी।