HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

एशियन गेम्स में खेलेगी कीरत कुलार

अमृतसर . सीरिया में होने जा रही 10वीं जूनियर एशियन जिम्नास्टिक (रिदमिक और आर्टिस्टिक) चैंपियनशिप में अमृतसर का खास योगदान रहेगा। शहर की जिम्नास्ट कीरत कुलार जहां देश का प्रतिनिधित्व करेगी, वहीं नीतू बाला बतौर कोच अपनी टीम को पार्टीसिपेट करवाएंगी। दोनों ही स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल से जुड़ी हैं। कीरत ९वीं क्लास की स्टूडेंट है और इंटरनेशनल कोच नीतू स्कूल में जिम्नास्ट टीचर। यह चैंपियनशिप 27 नवंबर से 1 दिसंबर, 2007 तक सीरिया के दमस्कस शहर में होगी।

जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 24 सदस्यों की टीम सीरिया जाएगी। इनमें 14 खिलाड़ी, पांच जज, तीन कोच, एक हैड ऑफ द डेलीगेशन और एक मैनेजर है। रिदमिक जिम्नास्ट की टीम के कुल चार खिलाड़ियों में दो पंजाब और दो महाराष्ट्र से हैं। अमृतसर से कीरत कुलार और पटियाला से प्रभजोत बाजवा हैं।

क्षीप्रा और सुदीक्षा दोनों मुंबई (महाराष्ट्र) से हैं। अमृतसर से कोच नीतू और कीरत 22 नवंबर को नई दिल्ली रवाना होंगी। कीरत इससे पहले कई डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और जूनियर नेशनल में कई मैडल जीत चुकी हैं। स्कूल की प्रिंसिपल मनवीन संधू ने भी इसके लिए उन्हें बधाई दी है।

नीतू बाला ने बताया कि वह अपने सिलेक्शन से ज्यादा इस बात से खुश हैं कि उनकी स्टूडेंट कीरत इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि कीरत को लेकर पहले ही कई सपने बुने थे, जो पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। नीतू हाल ही में कोचिंग की वर्ल्ड हाई लेवल ट्रेनिंग लेकर अमेरिका से लौटी हैं। कैलीफोर्निया और न्यूयॉर्क में हुई इस ट्रेनिंग के चार समेस्टरों में नीतू ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मैडल प्राप्त किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: