नई दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत नें 1997 में दिल्ली में हुए उपहार सिनेमा अग्नि कांड में सुशील और गोपाल अंसल समेत 12 लोंगो को दोषी ठहराया है। गौरतलब है कि इस घटना में कुल 59 लोग मारे गए थे ।
सजा का निर्धारण कलसिनेमा हॉल के मालिक सहित दोषी पाए गए सभी आरोपियों के बारें में सजा का निर्धारण कल किया जाएगा। उपहार सिनेमा के मालिक सुशील और गोपाल अंसल पर लापरवाही बरतने का आरोप साबित हुआ है ।
दस साल लग गए केस की सुनवाई में उपहार अग् िन कांड की सुनवाई में लगभग दस साल का समय लगा है।आज के फैसले से पहले गत 21 अगस्त को अंतिम दलील पूरी होने के बाद सत्र न्यायाधीश ममता सहगल नें अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।