Jokes
Relationship Relationship
महिलाओं को पुरुषों में क्या आकर्षित करता है? क्या एक भी महिला जानती है कि अन्य महिलाओं को क्या पसंद है? ऐसे में सर्वेक्षण करने वालों को ही महिलाओं की पसंद-नापसंद का कितना पता होता है? नतीजतन महिलाओं की अलग-अलग पसंद-नापसंद ही ज्यादातर सामने आती हैं।
जैसे, इस वर्ष की शुरुआत में यूसीएलए के सर्वेक्षण से पता चला कि महिलाओं को मांसल शरीर वाले पुरुष पसंद आते हैं, लेकिन जीवनभर के साथ के लिए नहीं। इस सर्वेक्षण के मुताबिक, मांसल शरीर वाले पुरुषों के सामान्य पुरुषों की तुलना में तीन से अधिक महिलाओं से संबंध होते हैं। कंडोम बनाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी का भी कुछ-कुछ यही मानना था।
उसके भी सर्वेक्षण में सामने आया कि महिलाएं मांसल तथा गठीली मांसपेशियों वाले पुरुषों को अधिक ‘मर्दाना’ मानती हैं।
लेकिन हाल ही में ‘डीएनए ऑफ्टर ऑवर’ के एक नये सर्वेक्षण में महिलाओं की बिल्कुल नई पसंद सामने आई है।
क्या कहती है रिपोर्ट
>> यह बताती है कि 51.6 फीसदी महिलाओं को औसत कद-काठी के शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त पुरुष भाते हैं।
>> 28 फीसदी महिलाओं को एथलैटिक शरीर वाले पुरुष
>> 20.4 फीसदी को सनी देओल सरीखे बॉडी बिल्डर पसंद हैं। महिलाओं को छरहरे और टोन्ड लुक वाले पुरुष ज्यादा भाते हैं।