नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संजय को 1993 के मुंबई ब्लास्ट्स के मामले में 6 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।
इससे पहले 2 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस केजी बालकृष्णन ने संजय दत्त की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। उस वक्त सुनवाई को 20 नवंबर तक के लिए स्थगित किया गया था। इस बार एक बार फिर उनकी जमानत के मामले में सुनवाई को टाला गया है।