bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बाप ने बेटी से की शादी

जलपाइगुड़ी. उत्तरी बंगाल के जिले में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जलपाइगुड़ी के कशियाझोरा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही पुत्री के साथ शादी कर उसे गर्भवती कर दिया और उसने इस रिश्ते को खुदा की मर्जी करार दिया।

इस बात का खुलासा कल तब हुआ जब ग्रामीणों ने लड़की को पांच माह का गर्भ धारण किए हुए देखा। इससे पहले ग्रामीणों को उसकी शादी के बारे में कोई खबर नहीं थी। पुलिस ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने जब लड़की के पिता अफीजुद्दीन अली को लताड़ा तब उसने कहा कि उसने एक सपना देखा था और सपने में भगवान के आदेश के मुताबिक उसने छह माह पहले अपनी बड़ी बेटी के साथ शादी की।

इस तरह की बात पर ग्रामीणों ने अली के इस कृत्य को पाप करार देते हुए उसे इसकी सजा देने की कोशिश की लेकिन अली को पुलिस ने बचा लिया। पुलिस के मुताबिक लड़की की सही उम्र पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने अली, उसकी पत्नी और बेटी को कल एसडीओ कोर्ट में पेश किया।

एसडीओ कोर्ट ने कहा कि यह मामला आपराधिक प्रतीत होता है इसलिए यह कोर्ट इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। कोर्ट ने निर्देश दिया कि पुलिस इन तीनों को जल्द से जल्द सब डिविजनल न्यायिक जज की अदालत में पेश करे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: