Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई. इस साल खेल और फिल्म जगत में अपना जलवा दिखा चुकी फिल्म चक दे इंडिया अब सम्मान मंचों पर भी सराही जाने लगी है। साल खत्म होते-होते फिल्म जगत में पुरस्कारों की बाढ़ लग जाती है और इस साल माना जा रहा है कि चक दे.. की झोली में कई पुरस्कार आने वाले हैं।
इस वर्ष के वी. शांताराम पुरस्कार के लिए सितम्बर 2006 से अगस्त 2007 के बीच प्रदर्शित सभी भाषाओं की फिल्मों पर गौर किया गया। इन फिल्मों में ‘चक दे इंडिया’ का दावा सबसे मजबूत था और उसे ही श्रेष्ठ फिल्म का स्वर्ण पदक दिया गया।
शाहरुख खान को इस फिल्म के लिए श्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार मिला। शिमित अमीन को चक दे के लिए निर्देशन का सिल्वर मैडल मिला जबकि सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मणि रत्नम को उनकी फिल्म गुरु के लिए दिया गया। पिछले वर्ष प्रदर्शित ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को श्रेष्ठ कहानी, श्रेष्ठ पटकथा और श्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।
यशराज फिल्म्स के चेअरमेन यश चोपड़ा ने कहा कि हमें ‘चक दे इंडिया’ पर गर्व है। इस सम्मान ने हमें और अच्छी फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया है।