HomeSportsCricket Cricket

सचिन, युवी की रैंकिंग में उछाल

दुबई. हाल में समाप्त हुई भारत-पाकिस्तान वन डे श्रंखला में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी द्वारा जारी शीर्ष बल्लेबाजों की ताजा सूची में सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की रैंकिंग में उछाल आया है।

पाकिस्तान के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रंखला में कुल 259 रन ठोकने वाले सचिन तेंदुलकर ने दो स्थानों की छलांग लगाई है और वे आठवें स्थान पर काबिज हो गए हैं। मैन ऑफ द सीरीज रहे युवराज ने हालांकि लंबी छलांग लगाई है लेकिन वे सूची में सचिन से पीछे हैं।

पिछले पांच मैचों में 272 रन बनाने वाले युवराज अब छह अंकों की बढ़त के साथ 11वें नंबर पर आ गए हैं जबकि भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने 18वें नंबर पर कायम हैं। वहीं 3-2 से सीरीज गंवाने वाली पाकिस्तान टीम के बेहतरीन बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने भी अपनी रैंकिंग दो अंक सुधारी है और वे अब छठवें स्थान पर हैं।

रनों का अंबार :
सचिन ने वर्ष 2007 में 33 वन डे मैचों में कुल 1425 रन ठोके और कई बार शतक बनाने से भी चूके यानी 90 और 99 के बीच आउट हुए। साल भर के इन रनों में से 911 रन सचिन ने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ पिछली तीन श्रंखलओं में ही बनाए हैं। इस साल सचिन से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हैडन हैं जिन्होंने 29 मैचों में 1555 रन ठोके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: