Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई. दुनिया भर के स्टॉक बाजारों में मंदी के माहौल के कारण फंडों की बिकवाली के चलते मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 353 अंक लुढ़क गया।
विदेशी फंडों द्वारा अपने कदम पीछे खींचने के कारण आज सेंसेक्स में यह गिरावट देखी गई। सोमवार को 65 अंक लुढ़का सेंसेक्स आज 352.56 अंक गिरकर 19280.80 के आंकड़े पर बंद हुआ हालांकि दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने सबसे ऊंचे आंकड़े 19714.22 को जरूर छुआ।
इसी तरह राष्ट्रीय सूचकांक निफ्टी में भी 126.75 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 5780.90 के आंकड़े पर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट पूंजीगत वस्तुओं के इंडेक्स में देखी गई। धातु और तेल व गैस इंडैक्स ने भी आज खराब प्रदर्शन किया।