HomeNewsInternational International

कराची में 100 से ज्यादा पत्रकार गिरफ्तार

कराची. पाकिस्तान में इमरजेंसी के दौरान मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों पर पुलिस ने मंगलवार को लाठी चार्ज कर 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां कीं।

कराची प्रेस क्लब के बाहर आज इकट्ठा हुए पत्रकारों ने दो निजी टीवी चैनलों को प्रतिबंधित किए जाने के विरोध में नारेबाजी की। गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान के दो टीवी चैनलों जियो टीवी और एआरवाय को आचार संहिता का पालन न करने के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारी पत्रकारों पर पहले पुलिस ने लाठी चार्ज किया और फिर भी पत्रकारों द्वारा प्रदर्शन खत्म न किए जाने पर 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां की गईं। इसके अलावा इस्लामाबाद में भी प्रेस क्लब और प्रेस सूचना विभाग के सामने एकत्रित होकर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मानव अधिकार कार्यकर्ताओं ने मीडिया की स्वतंत्रता के लिए प्रदर्शन किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: