bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

सबसे बड़ा कातिल मलेरिया

प्रिटोरिया. अब भी मलेरिया ऐसी बीमारी है जिससे हर साल दुनिया में सबसे ज्यादा लोग मौत के शिकार होते हैं। मलेरिया से हर साल दुनिया में 10 लाख से ज्यादा लोग मरते हैं और करीब 30 करोड़ लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं जो टीबी, एड्स, कुष्ठ और चेचक के कुल मरीजों की संख्या से पांच गुना ज्यादा है।

क्वाजुलु-नताल के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मलेरिया दुनिया की सबसे ज्यादा आम बीमारी है जिसके सर्वाधिक शिकार संसाधनों के लिहाज से गरीब देशों के लोग होते हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी इस बीमारी के खतरे से दो-चार हो रही है और मलेरिया के मरीजों के अनुपात में हर साल बढ़ोत्तरी हो रही है। इसका कारण स्वास्थ्य प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव का होना, दवाओं का प्रतिरोध और क्लाइमेट का बदलना बताया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के मलेरिया रिसर्च कार्यक्रम के अनुसार अफ्रीका में इस बीमारी ने काफी पैर पसार लिए हैं। यहां चार में से एक बच्चे (पांच साल से कम) की मौत का कारण मलेरिया है। इसके अलावा यहां मलेरिया से 90 प्रतिशत मौतें सब-सहारा अफ्रीका में होती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 90 से ज्यादा देशों में मलेरिया सबसे खतरनाक बीमारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: