Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

गिनीज बुक में दर्ज ‘फुटपाथ’ हिंदी में

मुंबई.1996 के ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कन्नड़ फीचर फिल्म ‘केअर ऑफ फुटपाथ’ अब कई प्रांतीय भाषाओं के अलावा हिंदी में भी डब की गई है। इसका निर्देशन बंगलौर निवासी 9 वर्षीय (अब 11 साल) किशन श्रीकांत ने किया है, जिसने ‘केयर ऑफ फुटपाथ’ की मुख्य भूमिका में जैकी श्रॉफ को निर्देशित किया है। सबसे कम उम्र में पूरी लंबाई की फीचर फिल्म निर्देशित करने के लिए ही किशन का नाम गिनीज बुक के विश्व रिकॉर्ड में दर्ज है।

आज किशन से हुई बातचीत में उसने फिल्म के बारे में बताया- ‘यह बाल फिल्म है, जिसे बनाने की प्रेरणा मुझे एक सच्ची घटना से मिली। मैंने झोपड़ी में रहने वाले एक हमउम्र लड़के को अख़बार बेचते देखा था। परिवार की गरीबी के कारण वह स्कूल नहीं जाता था। मैंने इस बात को कहानी की शक्ल में लिखकर डैडी को सुनाया और उस पर फिल्म बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा जताई। मेरे सपने के लिए मेरे डैडी ही फिल्म बनाने को तैयार हो गए।

1.50 करोड़ बजट की इस फिल्म ने न सिर्फ़ कर्नाटक और तमिलनाडु में धूम मचाई है, न सिर्फ़ विश्व रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि हÊारों बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया है। इस फिल्म में जैकी अंकल मुख्यमंत्री की भूमिका में हैं। एक महत्वपूर्ण भूमिका में खुद मैं भी हूं।’

उल्लेखनीय है कि किशन होश संभालने के पहले से बतौर बाल कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रहा है। 25 फिल्मों में महत्वपूर्ण बाल भूमिकाएं निभा चुके किशन को वहां स्टार का दर्जा मिला हुआ है। किशन के कई फैन क्लब हैं और उसकी आय का अधिकांश हिस्सा अनाथ-असहाय बच्चों के हितार्थ दिया जाता है। बहरहाल, हिंदी में ‘केअर ऑफ फुटपाथ’ आगामी जनवरी में रिलीज होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: