|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
मशहूर फिल्म निर्देशक मीरा नायर की अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप स्टारर फिल्म ‘शांताराम’ निर्माण से पहले ही मुश्किलों में फंस गई लगती है। गौरतलब है कि ग्रेगरी डेविड रॉबट्र्स की लिखी किताब पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो ऑस्ट्रेलिया की जेल से फरार होकर मुंबई पहुंचने के बाद अंडरवर्ल्ड के चंगुल में फंस जाता है।
जॉनी डेप इसमें शीर्षक किरदार में नजर आएंगे तो अमिताभ बच्चन मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन कादर भाई की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का बजट पहले तकरीबन १क् करोड़ डॉलर रखा गया था, लेकिन अब इसमें भी पचास लाख डॉलर की कटौती कर दी गई है।
बजट को लेकर ही इस फिल्म का निर्माण कर रहे वार्नर ब्रदर्स और ऑन द रोड्स प्रोडक्शन के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। ऑन द रोड्स प्रोडक्शन के मुखिया दिलीप सिंह ही पिछले दो महीने से इस फिल्म का कामकाज संभाल रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि वार्नर ब्रदर्स और ऑन द रोड्स प्रोडक्शन के अधिकारी २६ नवंबर को इस मसले पर फिर बातचीत करेंगे। इसके बाद ही फिल्म का भविष्य तय होगा। फिलहाल तो वार्नर ब्रदर्स ने ऑन द रोड्स प्रोडक्शन से अपना कामकाज समेटने के लिए कह दिया है। इस बारे में दिलीप सिंह से संपर्क साधने पर उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की, लेकिन ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया।
हालांकि इस प्रोजेक्ट से जुड़े अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि प्री-प्रोडक्शन के कामकाज में जुटी टीम के लिए कामकाज समेटने की खबर एक सदमे की तरह थी, क्योंकि वे पहले कोलाबा में दो कार्यालय स्थापित कर चुके थे और यहां तक कि प्रोडक्शन टीम के सदस्यों के साथ मिलकर सत्तर फीसदी शूटिंग की लोकेशनों को अंतिम रूप दिया जा चुका था।
इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कर्नाटक के हंपी में और कोलाबा के मुकेश मिल्स कंपाउंड में होनी है। इसकी शूटिंग अगले वर्ष फरवरी से होना तय थी, लेकिन अब लगता है कि इसकी शुरुआत कम से कम एक-डेढ़ महीने और टल जाएगी। पहले तो वार्नर ब्रदर्स ने बजट में कटौती कर दी, इसके बाद आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने भी इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए हैं। ऐसी खबर है कि नितिन देसाई इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कर्जत स्थित अपने स्टूडियो में कराना चाहते थे जो वार्नर ब्रदर्स को मंजूर नहीं था।