|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. विषाक्त पत्ता गोभी की सब्जी खाने से बीमार एक अन्य बच्चे की मंगलवार सुबह सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य का सिम्स में इलाज किया जा रहा है। हर्िी के पांड़ निवासी दिलहरण सूर्यवंशी की पत्नी चंदाबाई समेत 7 बच्चों ने सोमवार की दोपहर विषाक्त पत्ता गोभी की सब्जी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
दिलहरण घर से बाहर गया था। इसी दौरान उसे किसी ने सूचना दी। गंभीर स्थिति में सभी को हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार प्रारंभ होने के कुछ देर बाद दिलहरण के 5 वर्षीय बेटे कृपालकुमार व 4 वर्षीय बेटी सत्यवती की मौत हो गई।
आज सुबह दिलहरण के चौथे नंबर के बेटे ब्रिजलाल ने दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी चंदाबाई (40), रवि (20), शिवकुमार (19) व दुर्गा का सिम्स में इलाज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रविवार को दिलहरण ने बाजार से पत्तागोभी खरीदी थी।
सुबह से ही दिलहरण का पिता मेलऊराम मवेशी चराने चला गया था, वहीं आवश्यक कार्य से वह भी बाहर था। चंदाबाई ने सुबह पत्तागोभी की सब्जी व चावल बनाई थी। इसे खाने के बाद ही उनकी तबीयत खराब हुई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।