Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

विदेशों में बसने का फंडा

पटियाला. विदेशी लड़कियों से शादी कर घर बसाने का रुझान पंजाबियों में बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि ऐसी शादियों में न तो उम्र आड़े आ रही है और न ही तलाक होने जैसी कोई शर्त।

जानकार इसे विदेशों में सैटल होने का नया फंडा बता रहे हैं। पटियाला में हर माह दर्जन भर विदेशी दुल्हनों से शादी का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। दुल्हनें अमेरिका के अलावा नेपाल व पोलैंड की भी हैं। कई जोड़ों की उम्र लगभग बराबर है तो कुछ में उम्र का अच्छा-खासा अंतर भी है।

गवाही के लिए सिर्फ लड़के वाले :

डीसी ऑफिस में शादी की रजिस्ट्रेशन के लिए तीन लोगों की गवाही जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक यहां गवाही के लिए पहुंचने वाले ज्यादातर लोग लड़के की ओर से ही होते हैं। लड़की वालों की ओर से कोई नहीं होता। हालांकि गवाही के लिए लड़की के परिजनों का पहुंचना जरूरी भी नहीं है।

ऐसा हो सकता है कि विदेश में सैटल होने की इच्छा के चलते पंजाबी युवक विदेशी दुल्हनों को अपना रहे हों। बहरहाल हमारे पास मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए जो आएगा, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हम तो उसकी रजिस्ट्रेशन करेंगे ही। अगर किसी को किसी शादी पर एतराज हो तो वह हमारे पास तय समय में शिकायत कर सकता है जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

धर्मजीत सिंह ग्रेवाल, डिप्टी कमिश्नर-कम-मैरिज रजिस्ट्रार, पटियाला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: