Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत

चौमूं. चौमूं-सामोद मार्ग पर नीमड़ी के पास मंगलवार सुबह प्राइवेट बस की टक्कर से मोटर साइकिल सवार तीन जनों की मौत हो गई। हादसे के दौरान बस भी पलट गई, जिससे उसमें सवार 15 लोग घायल हुए हैं। मोटरसाइकिल पर पति-पत्नी और बेटा सवार थे।

डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि शाहपुरा थानांतर्गत ग्राम खोरी हाल चौमूं की आसीवालों की ढाणी निवासी रामचंद्र (४५), उसकी पत्नी कौशल्या (४२) और बेटा राहुल (२0) अपने ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने खोरी गांव जा रहे थे।

बस पलटने से चौमूं निवासी अनिल, सामोद निवासी अजरुन, बांसा फतेहपुरा निवासी सुभाष, रामधन, राजकुमार, जितेंद्र, राजू और गोपाल, ग्राम बांसा कुशलपुरा निवासी दिनेश, अभिषेक, सामोद निवासी रुक्मणी देवी, लालचंद, सूरजपोल जयपुर निवासी सीमा, सुल्तानपुरा बांसा निवासी फूलचंद तथा चीथवाड़ी निवासी पवन घायल हुए। गंभीर घायल अनिल और अजरुन को एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया है, जबकि अन्य सभी को चौमूं के राजकीय अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

दो हादसों में तीन और मरे
तूंगा.

बस्सी थाना इलाके में बस्सी-तूंगा मार्ग पर ट्रेक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ग्राम दनाऊं, तूंगा निवासी सीताराम मीणा (28) तथा विमलपुरा थाना शिवदासपुरा निवासी चौथूराम मीणा (30) की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों ममेरे भाई थे और मोटरसाइकिल से धनाऊं गांव जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेक्टर जब्त कर लिया।

इसी इलाके में आगरा रोड़ पर दुधली मोड़ के पास मिनी बस ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। इसमें श्यामपुरा बस्सी निवासी लक्ष्मीनारायण मीणा (30) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी शांति देवी ( 28) घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मिनी बस को जब्त कर लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: