Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

‘शट-अप’ से किया आठ करोड़ रुपए का कारोबार

मैड्रिड. इन दिनों स्पेन के किसी मोबाइल फोन पर यदि आप फोन करें और रिंग टोन के रूप में आपको ‘शट-अप..’ सुनने को मिले तो हैरान होने की जरूरत नहीं। ये शब्द करोड़ों रुपए का कारोबार करने वाली रिंगटोन का सबब बन गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों स्पेन के राजा जुआन कारलोस ने वैनेजुएला के राष्ट्रपति हूगो शावेज को एक कार्यक्रम में उनकी किसी टिप्पणी पर खफा होकर कह दिया था, ‘व्हाई डॉन्ट यू शट-अप’ (क्या आप चुप नहीं रह सकते?)।

इन्हीं पांच शब्दों से अब तक समूचे स्पेन में रिंग टोन को डाउनलोड करने का दस लाख पौंड यानी करीब आठ करोड़ रुपए का कारोबार हो चुका है। कारलोस के मुंह से निकलने वाले शब्दों पर आधारित रिंगटोन स्पेन के सैलफोन धारकों के लिए शुगल बन गई है। इसके अलावा, मग, टी-शर्ट्स और वैबसाइट्स भी इन दिनों इन्हीं पांच शब्दों से पटे पड़े हैं।

करीब पांच लाख स्पेनवासी पहले ही इन शब्दों को बतौर रिंगटोन डाउनलोड कर चुके हैं। इतना ही नहीं, ‘शट-अप’ को आधार बनाकर यू ट्यूब पर 700 से ज्यादा वीडियो जारी हुएहैं। स्पेन में ही छोटे स्तर पर कारोबार करने वाली टी-शर्ट निर्माता कंपनी को अब तक इन शब्दों की छपाई वाली टी-शर्ट का बड़ा ऑर्डर भी हासिल हो चुका है।

यदि राजा कारलोस अपने इमेज राइट्स को लेकर इन चलन पर दावा जताएं तो वे भी कुछ और अमीर बन सकते हैं। देश के आईटी लॉ एंड इंटैलैक्चुअल प्रॉपर्टी मामलों के विशेषज्ञ मानते हैं कि राजा के मुंह से निकले इन शब्दों को बतौर रिंग टोन इस्तेमाल किया जाना उनके इमेज राइट्स का सरासर उल्लंघन है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: