Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स की हालत खराब, 641 अंक गिरा

मुंबई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स बुधवार को 641 अंक गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स के अलावा हैंग सेंग और निक्की में भी आज रिकॉर्ड गिरावट देखी गई।

दोपहर 3.30 बजे सेंसेक्स की हालत काफी खराब देखी गई और यह दो प्रतिशत नीचे गिरकर 18647.35 के आंकड़े पर था। इसके बाद सत्र समाप्त होने तक सेंसेक्स करीब 8 अंकों की गिरावट और देखी गई और यह आज कुल 641 अंक गिरकर 18639 के आंकड़े पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान बैंक, ऊर्जा और तेल क्षेत्र के स्टॉक सबसे ज्यादा नीचे लुढ़के हैं।

इससे पहले आज सत्र की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 19280 अंक से शुरु हुआ और रिलायंस एनर्जी, रिलायंस, एनटीपीसी, हिंडाल्को, आरकॉम और आईसीआईसीआई जैसे स्टॉक बढ़िया दिख रहे थे लेकिन शुरुआती पांच मिनटों में ही सेंसेक्स करीब 150 अंक गिर गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: