Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

बुश ने कहा, मुश जुबान के पक्के

वॉशिंग्टन. पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को अपने शब्दों पर कायम रहने वाले व्यक्ति की संज्ञा देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पाकिस्तान में इमरजेंसी खत्म करने की उनकी सलाह पर मुश जरूर अमल करेंगे।

एक इंटरव्यू में बुश ने कहा कि मुशर्रफ ने फैसला लिया और उनके फैसले से हमारा सहमत होना जरूरी नहीं है। हमें उम्मीद है कि इमरजेंसी लगाने के अपने फैसले को वे जरूर बदलेंगे। एक अच्छा संकेत यह मिला है कि उन्होंने कई लोगों को जेल से रिहा कर दिया है।

बुश ने मुश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी नए नेता की तुलना में पाकिस्तान में लोकतंत्र बहाली के लिए ज्यादा काम किया है। और, मुझे यकीन है कि पाक को फिर लोकतंत्र की राह पर लाने के लिए मुशर्रफ प्रतिबद्ध हैं। साथ ही बुश ने पाक के परमाणु कार्यक्रम पर भी फिलहाल संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी खतरे की कोई बात नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: