|
नई दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने बुधवार को कहा कि ऐसा कोई काम न करें जिससे मुझे तांडव नृत्य करने पर मजबूर होना पड़े।
चटर्जी ने यह टिप्पणी तब की जब नंदीग्राम मुद्दे पर चल रही बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने सदन में सत्य सामने लाए जाने की बात पर जोर दिया। आडवाणी ने सांकेतिक भाषा में कहा कि सत्य ही शिव है और शिव तक पहुंचने के लिए आपको नंदी को पार करना होगा। और तो और यहां हमारे सामने स्वयं सोमनाथ भी हैं।
आडवाणी ने अध्यक्ष से गुजारिश की कि उन्हें बात पूरी करने दी जाए लेकिन चटर्जी ने कहा कि यह उनका कर्तव्य है कि संसद सदस्यों को अनपेक्षित और गैरजरूरी टिप्पणियां करने से रोकें। आडवाणी और चटर्जी के संवाद के दौरान सदन के कुछ सदस्यों ने सोमनाथ संबंधी आडवाणी की टिप्पणी को सोमनाथ से अयोध्या तक की रथयात्रा के साथ भी जोड़ा।