|
अजमेर. केन्द्रीय सहकारी बैंक (सीसीबी) द्वारा कुर्की नोटिस जारी करने के बाद बकायादारों ने दो करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा करा दी है। बैंक की 350 बकायादारों के खिलाफ अभी भी कुर्की कार्रवाई प्रस्तावित है।
बैंक ने वसूली अभियान में इस बार दो हजार 797 बकायादारों के खिलाफ कुर्की नोटिस तथा 666 बकायादारों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी करने की कार्रवाई की है। इन कर्जदारों पर बैंक की सात करोड़ से अधिक राशि बकाया थी। बैंक के एमडी महेन्द्र सिंह जावला ने बताया कि कुर्की नोटिस तथा कुर्की वारंट जारी करने के बाद करीब एक हजार कर्जदारों द्वारा दो करोड़ आठ लाख रुपए जमा कराया गए है। उन्होंने बताया कि अभी भी करीब दो हजार बकायादारों के खिलाफ कुर्की नोटिस तथा साढ़े तीन सौ कर्जदारों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। बैंक द्वारा उड़न दस्ते गठित कर कर्जदारों को नोटिस तामील कराने तथा वसूली की कार्रवाई की जा रही है।