Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

कारों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बीकानेर. जामसर से साढ़े तीन किलोमीटर दूर चालरॉय बस स्टैंड के पास दो कारों की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार लूणकरणसर से एक मारुति कार बीकानेर की ओर आ रही थी। जामसर से कुछ दूर पहले चालरॉय बस स्टैंड वह सामने से आ रही इंडिको कार से टक्करा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में मारुति में सवार भीखनेरा निवासी सोहनलाल, इंडिको में सवार बीकानेर निवासी दुखविन्द्ररसिंह और मोनू मोदी घायल हो गए।

वहीं दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास खड़े लोगों ने घायलों को निकाला पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर सोहनलाल की मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों घायलों के चेहरे और हाथ-पांव में चोटें आई। मृतक का शव पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: