नई दिल्ली.
मिसबाह उल हक और मोहम्मद समी के बीच नौवें विकेट के लिए हुए 87 रनों की साहसिक साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 231 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
भारत के लिए गले की फांस साबित हो रही मिसबाह-समी की साझेदारी बड़ी ही अजीबोगरीब तरीके से टूटी। एक रन चुराने के प्रयास में मिसबाह कार्तिक की थ्रो से बचने के लिए कूद गए और इसी बीच गेंद ने गिल्लियां बिखेर दीं। मिसबाह के रन आउट होने के बाद आखिरी बल्लेबाज दानिश कनेरिया [0] क्रीज पर आए लेकिन वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। कुंबले ने उन्हे बोल्ड कर अपना चौथा विकेट लिया।
स्कोर बोर्ड
पहला टेस्ट, दूसरा दिन
पाकिस्तान पहली पारी आठ विकेट पर 210 रन
बट बो जहीर 1
हमीद बो कुंबले 29
यूनुस का मुनफ बो जहीर 7
यूसुफ एलबीडब्ल्यू बो गांगुली 27
मिसबाह रन आउट 82
मलिक का धोनी बो मुनफ 0
अकमल बो कुंबले 30
तनवीर एलबीडब्ल्यू बो हरभजन 4
अख्तर बो कुंबले 2
समी नाबाद 28
कनेरिया बो कुंबले 0
अतिरिक्त: 21
विकेट पतन: 1-13, 2-35, 3-59, 4-76, 5-83, 6-122, 7-137, 8-142, 9-229।
गेंदबाजी
जहीर 20-5-45-2
मुनफ 24-5-61-1
कुंबले 21.2-6-38-4
गांगुली 14-5-28-1
हरभजन 15-1-37-1
सचिन 2-0-4-0
पाकिस्तान पहलला दिन भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय मिसबाह-उल-हम 71 रन और मोहम्मद सामी 20रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। खराब रोशनी के कारण समय से पूर्व पहले दिन के खेल को खत्म कर दिया गया। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे मैच में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।
भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने अपने तीसरे विकेट के रूप में शोएब अख्तर को बोल्ड किया। कुंबले के दूसरे शिकार अकमल के बाद क्रीज पर आए सोहेल तनवीर के हरभजन सिंह की गेंद पर आउट होने के बाद शोएब केवल दो रन के निजी स्कोर पर कुंबले का निशाना बने।
कप्तान शोएब मलिक शोएब मलिक बगैर खाता खोले मुनाफ पटेल की गेंद का शिकार बने। शोएब मुनाफ पटेल की गेंद पर विकेटकीपर महंेद्र सिंह धोनी के हाथों लपके गए। लंच के बाद दूसरे ओवर में ही सौरव गांगुली ने मोहम्मद युसुफ का एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को चाथी सफलता दिलाई। मोहम्मद युसुफ 27 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए।
इससे पहले आज पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन जहीर खान ने पहले सलमान बट 1 को और उसके बाद युनूस खान 22 को मुनाफ पटेल के हाथों कैच आऊट कर पाकिस्तान की शुरूआत खराब कर दी। भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने यासिर हामिद को 29 रनों पर आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। लंच के बाद दूसरे ओवर में ही सौरव गांगुली ने मोहम्मद युसुफ का एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को चाथी सफलता दिलाई। मोहम्मद युसुफ 27 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए। मोहम्मद युसुफ की जगह कप्तान शोएब मलिक बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे थे।
पाकिस्तान इस मैच में तीन तेज गेंदबाजों के साथ और दानिश कनेरिया के रूप में मात्र एक स्पिन विशेषज्ञ गेंदबाज के साथ उतर रहा है इसलिए उसका पूरा दारोमदार तेज गेंदबाजों पर रहेगा । दूसरी तरफ भारतीय खेमा दो तेज गेंदबाजो व दो स्पिनरों के साथ इस मैच में अपनी किस्मत आजमा रहा है । अनिल कुंबले टेस्ट मैच में पहली बार कप्तानी का दायित्व निभा रहें है ।
टीमें : भारत-अनिल कुंबले (कप्तान), धोनी, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, हरभजन, जाफर, दिनेश कार्तिक, जहीर खान, लक्ष्मण, सचिन, मुनाफ पटेल,।
पाक-शोएब मलिक, यूनुस खान, कनेरिया, , अकमाल, मिस्बाह, समी, यूसुफ, बट, शोएब अख्तर, तनवीर, यासिर हमीद।