|
नई दिल्ली.सरकार फिलहाल पेट्रेल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने जा रही है। लोकसभा में आज पेट्रोलियम मामलों के मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं करेगी।
उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लेते हुए कहा कि यूपीए की चेयरपर्सन के आदेश पर चुनावों को देखते हुए सरकार ने तेल की कीमतों में इजाफा नहीं करने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी वृद्धि को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को भारी घाटा हो रहा है। घाटे की भरपाई के लिए तेल की कीमतों में वृद्धि करने की चर्चा जोरों पर थी।
मुरली देवड़ा ने इस संबंध में वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी मुलाकात की थी। लेकिन अंतत: सोनिया गांधी के निर्देश के बाद सरकार ने तेल की कीमतें नहीं बढ़ाने का फैसला लिया।