मुंबई.भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर अब अखबारों में कॉलम नहीं लिखेंगे। बोर्ड के सख्त रवैये के बाद वेंगसरकर ने अखबारों में कॉलम नहीं लिखने का भरोसा बीसीसीआई को दिया है।
इससे पहले बीसीसीआई ने मनाही के बावजूद वेंगसरकर द्वारा अखबार में कॉलम लिखे जाने पर सख्त रुख अपनाया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला लिया था।
बाद में वेंगसरकर और बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार के बीच हुई बातचीत केबाद वेंगसरकर ने अखबारों में कॉलम नहीं लिखने का फैसला लिया। वेंगसरकर के इस फैसले के बाद बोर्ड ने नोटिस जारी करने का फैसला वापस ले लिया।