Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

तिरंगे के अपमान पर मुकदमा

जयपुर. भारत-पाकिस्तान के बीच 18 नवंबर को जयपुर में खेले गए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला अब अदालत में पहुंच गया है।

गुरुवार को शहर की अदालतों में दो अलग-अलग परिवाद पेश किए गए। इनमें राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोदी व अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

नागरिक मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश शर्मा व सपा के प्रदेश सचिव फजलै करीम कुरैशी व समाजवादी मजदूर सभा के मुराद खान की ओर से दिए परिवाद में बताया गया है कि मैच के दौरान एसएमएस स्टेडियम में विदेशी दर्शकों ने तिरंगे पर शराब के गिलास रखे। आबकारी अधिनियम के विपरीत सार्वजनिक रूप से मदिरापान किया। ये दृश्य 20 नवंबर को भास्कर टीवी सहित अन्य चैनलों पर पर दिखाए गए।

मैच आयोजक आरसीए के अध्यक्ष ललित मोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल सोनी, सचिव सुभाष जोशी ने भी उन्हें नहीं रोका। यह अपराध की श्रेणी में आता है। अदालत से आरसीए के पदाधिकारियों सहित फोटो में दर्शाए गए दर्शकों को दंडित करने का अनुरोध किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: