Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

चुनाव से पहले बादल का तोहफा

अमृतसर. सिखों की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सभी सदस्य न सिर्फ अब अपनी निजी गाड़ियों पर लाल बत्ती लगा प्रकाश सिंह बादल सकेंगे, बल्कि पंजाब सरकार सुरक्षा के लिए उन्हें दो-दो गनमैन भी उपलब्ध कराएगी। यह ऐलान अकाली सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल ने एसजपीसी चुनाव के ऐन मौके पर किया। उन्होंने बताया कि इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि एसजीपीसी के कुल 190 सदस्यों में से बादल के वफादारों की संख्या 150 से ऊपर है। इन सदस्यों के साथ आज मीटिंग में बादल ने कहा कि वे उनका अहसान ताउम्र नहीं चुका सकते, जिन्होंने उनके हरेक फैसले को दिल से स्वीकार किया। बादल ने यकीन दिलाया कि एसजीपीसी सदस्यों को सरकारी दफ्तरों में भी पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। एवज में इस बार भी इन सदस्यों ने एसजीपीसी के अगले प्रधान और दूसरे पदाधिकारियों को चुनने का अधिकार बादल को सौंप दिया।

इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अपने संबोधन में गुरुद्वारा प्रबंधों में पेशेवर रवैया अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए लंगर और रिहायश की सहूलियतों में सुधार होना चाहिए। इस बीच, यह बात साफ हो गई कि पिछले एक दशक से चली आ रही लिफाफा परंपरा इस बार भी जारी रहेगी। प्रधान का नाम आखिरी समय तक अकाली सियासत के चाणक्य मुख्यमंत्री बादल की मुट्ठी में रहेगा।

तयशुदा प्रोग्राम के अनुसार हरिमंदिर साहिब परिसर में एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हाल, जिसकी ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार में क्षतिग्रस्त बाहरी दीवारों को 23 साल बाद भी ज्यों का त्यों रखा गया है, में कल आम इजलास में बादल का कोई विश्वासपात्र सदस्य प्रधान के नाम का प्रस्ताव रखेगा, जिसका अनुमोदन बारी-बारी से दो सदस्य करेंगे और फिर ‘बोले सो निहाल-सत् श्री अकाल’ के जयकारों के बीच 279 करोड़ रुपए के सालाना बजट वाली सिखों की संसद का प्रधान चुन लिया जाएगा। यदि बादल विरोधी गुट, जिनके सदस्यों की संख्या 30 के आसपास है, ने अपना उम्मीदवार उतारा तो मतदान की औपचारिकता को पूरा करना पड़ेगा। पर प्रधान समेत एसजीपीसी के सभी ओहदेदार बादल की मर्जी से ही बनेंगे।

एसजीपीसी के वरिष्ठ सदस्य मनजीत सिंह ने बादल के लिफाफा कल्चर की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने इस अहम चुनाव को मजाक बना डाला है।

भिंडरांवाला की तस्वीर लगेगी : उधर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने जनरैल सिंह भिंडरांवाला की तस्वीर 30 नवंबर को सिख अजायब घर में लगाने का ऐलान किया है। तस्वीर लगाने की जिद पर अड़े दल खालसा इंटरनैशनल और खालसा एक्शन कमेटी ने तेजा सिंह समुंद्री हाल के समक्ष 23 को दिए जाने वाले धरने को स्थगित कर दिया। इससे एसजीपीसी और गर्म ख्याली संगठनों में टकराव का खतरा फिलहाल टल गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: