|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर.
दुर्ग से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 8223 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 10 हजार रुपए की उठाईगिरी की रेलवे स्टेशन में दिन भर चर्चा रही। वहीं दूसरी ओर जीआरपी ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रोज की तरह गुरुवार की दोपहर को बिलासपुर पहुंची।
बताया जाता है कि रायगढ़ स्टेशन से एक व्यक्ति रायपुर जाने के लिए इस ट्रेन में चढ़ा। उसके पास एक बैग था, जिसमें लगभग 10 हजार रुपए रखे थे। रायगढ़ से बिलासपुर के बीच वह व्यक्ति उठाईगिरी का शिकार हो गया। अज्ञात उठाईगिर ने इस बीच रुपए रखा हुआ बैग उड़ा दिया।
दूसरी ओर इस बारे में जानकारी मांगने पर जीआरपी का कहना है कि गुरुवार को इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। उठाईगिरी का शिकार कोई भी व्यक्ति शिकायत लेकर उनके पास नहीं आया है। इस वजह से खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन स्टेशन में इस बार की चर्चा गर्म रही।