Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

बेड़ा ने लिए ममता लक्ष्मी के बयान

पाली. देसूरी की भाजपा विधायक लक्ष्मी बारूपाल तथा पाली जिला प्रमुख ममता मेघवाल के बीच खूनी गुड़ा गांव में सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हुई हाथापाई का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मामले की जांच कर रहे पार्टी के प्रदेश मंत्री नारायणराम बेड़ा गुरुवार को पाली पहुंचे। उन्होंने चार घंटे तक डाक बंगले में दोनों महिला नेताओं से अलग-अलग बातचीत की।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बेड़ा के समक्ष परेड कर अपनी बात कही। सबसे पहले बेड़ा ने जिला प्रमुख ममता मेघवाल से बंद कमरे में बात की। करीब एक घंटे चली इस मुलाकात में जिला प्रमुख ने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

देसूरी विधायक लक्ष्मी बारूपाल ने शाम के वक्त बेड़ा के समक्ष अपना पक्ष रखा। बारूपाल ने भी बंद कमरे में ही बेड़ा को घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद बेड़ा वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं से भी मिले। सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ अधिकांश समय तक डाक बंगले में मौजूद रहे।

* मैंने मैरे साथ हुए व्यवहार के बारे में बेड़ा को पूरी जानकारी दी है। उन्होंने मेरी बात को पूरे मनोयोग से सुना। वे अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे।
-ममता मेघवाल, जिला प्रमुख, पाली

* मैंने बेड़ा के समक्ष अपना पक्ष रख दिया है। घटना के हर पहलू के बारे में उनको बताया गया। मेरी कोई गलती नहीं है।
-लक्ष्मी बारूपाल, विधायक, देसूरी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: