Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

उपनगर ग्वालियर से दो छात्राएं लापता

ग्वालियर. कॉलेज जाने की कहकर घर से निकली दो छात्राएं लापता हो गईं, घटना उपनगर ग्वालियर में बुधवार को हुई। पुलिस ने शिकायत लेकर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपनगर ग्वालियर के लाइन नं. 13 और रानीपुरा में रहने वाली दोनों सहेलियां एमकॉम की छात्राएं हैं।

बुधवार की सुबह ये दोनों कॉलेज जाने की कहकर घर से निकली थी, इसके बाद घर नहीं लौटीं। छात्राओं के परिजनों ने दोनों को इधर-उधर तलाश किया जब वे नहीं मिलीं तो गुरुवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

हादसे के बाद होती है हथियारों पर सख्ती
शादी समारोहों में हथियारों के उपयोग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक के सरकारी आदेश के बावजूद हर साल शादी समारोहों में हथियार चमकते और चलते हैं और किसी न किसी की जान चली जाती है। पिछले तीन वर्षो में चार ऐसे हादसे शहर में ही हो चुके हैं, इनमें तीन की असमय ही मौत हो चुकी है।

वर्ष 2005 में पहले गोला का मंदिर थानाक्षेत्र में स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने आए उत्तरप्रदेश के राजनीतिक दल के नेता पर हमला हुआ, इसमें अंधाधुंध फायरिंग हुई और एक ऐसे युवक की मौत हो गई जिसका झगड़े से कोई लेनादेना नहीं था।

दूसरी घटना नई सड़क पर हुई, यहां भी लगभग दो वर्ष पहले एक बारात में हुई फायरिंग का शिकार ढोल बजाने वाला युवक हो गया। आखिरी घटना लगभग छह महीने पहले हुई थी, मुरार थानाक्षेत्र में शादी समारोह में डीजे सिस्टम पर नाच रहे एक युवक को गोली मार दी गई थी।

इन घटनाओं के बाद प्रशासन को सुध आई और प्रशासनिक अफसरों ने सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। इस आदेश के बाद पुलिस कुछ दिनों तक तो सतर्क रही और शादी समारोहों में फायरिंग करने वालों की धरपकड़ कर उन्हें समझाइश दी लेकिन बाद में पुलिस ढीली पड़ गई।

इससे एक बार फिर सार्वजनिक समारोहों में हथियारों का उपयोग धड़ल्ले से होने लगा। बुधवार की रात हुए हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन फिर लकीर पीट रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर थानावार इस आशय के आदेश जारी किए जा रहे हैं कि शादी समारोहों में फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: