Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

दामोदर उत्सव में दीपदान, यज्ञ के समान

चंडीगढ़. हरे कृष्ण धाम सेक्टर-36बी इस्कॉन में इन दिनों दामोदर लीला महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को ध्यान में रखकर दीपदान किया जाता है। शाम को होने वाले इस कार्यक्रम का नजारा देखने लायक होता है।

इसमें रोज लगभग तीन सौ लोग दीप दान करते हैं, जबकि छुट्टी के दिनों में यह संख्या बढ़ जाती है। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास के अनुसार जैसे नरों में नारायण श्रेष्ठ हैं उसी प्रकार सभी महीनों में कार्तिक का महीना सर्वश्रेष्ठ होता है, इसीलिए शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक दामोदर महोत्सव मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस महीने में दीप दान करने से राजसूय यज्ञ के बराबर फल मिलता है। दीपदान करते हुए दामोदर अष्टकम यानि भगवान दामोदर की स्तुति की जाती है। कार्तिक मास में सुबह 4.30 बजे मंगला आरती से कार्यक्रम की शुरुआत होती है और शाम 6.00 बजे तुलसी आरती के बाद दीपदान किया जाता है। इस पूरे महीने कुछ श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं तो कुछ वृंदावन की यात्रा पर जाते हैं।

रथ यात्रा एक दिसंबर को
इस्कॉन द्वारा एक दिसंबर को चंडीगढ़ में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह शनिवार दोपहर मोटर मार्केट-28 से शुरू होगी जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई शाम को हरे कृष्ण धाम सेक्टर-36 में संपन्न होगी।

क्या है दामोदर लीला महोत्सव
अकिंचन प्रियदास ने पुराणों का हवाला देते हुए बताया कि जब बाल कृष्ण माखन चुराने से बाज नहीं आए तो यशोदा माता ने उन्हें पेट पर रस्सी से बांध दिया। उसी को दामोदर लीला कहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: