|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. बात अच्छे पैकेज की हो या अच्छे कोर्स की, इनदिनों यंगस्टर्स अपने फ्यूचर के लिए काफी कॉन्शियस हैं। होम साइंस कॉलेज सेक्टर-10 में दो दिन तक चले करिअर फेस्ट के दौरान यह बात सामने आई। यह फेस्ट स्पेशली 10वीं, 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए रखा गया था। फेस्ट में 300 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
शहर के अलग-अलग स्कूल्स से चाइल्ड डवलपमेंट कोर्स कर रही टीचर्स ने स्टूडेंट्स को करिअर गाइडेंस दी। कॉलेज लेक्चरर डॉ.तरुण ने बताया कि स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा सवाल आईटी और मैनेजमेंट कोर्स के बारे में पूछे।
किस कोर्स के क्या करिअर ऑपशन हैं, इसके बारे में स्टूडेंट्स अनजान दिखे। मैनेजमेंट के लिए डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के बारे में स्टूडेंट्स को बिताया गया। कॉलेज लेक्चरर दीपाली शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स ने नए करिअर ऑप्शन और नई जॉब्स के बारे में भी जानने में ज्यादा इंट्रेस्ट दिखाया।
फेस्ट ऑर्गेनाइजर्स ने बताया कि फेस्ट में आए स्टूडेंट्स का मानना है कि एमबीबीएस ही एक अकेली ऑपशन रह जाती है मेडिकल स्टूडेंट्स के पास। पर इस फेस्ट में स्टूडेंट्स को मेडिकल से रिलेटेड बायोटेक, साइकेट्री, एक्चुअल साइंस, एग्रीकल्चर एंड अलाइड साइंस के बारे में बताया गया।
डॉ. तरुण ने बताया कि आर्मी और एयरफोर्स को जॉइन करने के लिए स्टूडेंट्स का इंट्रेस्ट कम ही था, फिर भी डिफेंस में अपना करिअर बनाने के लिए कई स्टूडेंट्स उत्साहित नजर आए। एनडीए के एंट्रेंस के बारे में पूरी जानकारी दी गई। करिअर फेस्ट में सबसे ज्यादा रुझान एमबीए के लिए ही देखा गया।