|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-एक से लगातार मिल रही स्टूडेंट्स की शिकायतों के बाद पीयू प्रशासन और स्टूडेंट काउंसिल ने हॉस्टल नंबर एक पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पीयू के डीन स्टूडेंट्स वेलफेअर (डीएसडब्ल्यू) प्रो. नवल किशोर और स्टूडेंट काउंसिल प्रेजिडेंट परमिंद्र जसवाल ने मैस और सामान के सामान की चेकिंग की।
स्टूडेंट्स ने अपनी शिकायतें बताईं:
स्टूडेंट ने कैंटीन में ओवरचार्ज के साथ खाने की क्वालिटी और स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत पीयू अथॉरिटी को की थी। इसके बाद ही प्रो. नवल किशोर ने स्टूडेंट काउंसिल प्रेजिडेंट के साथ मिलकर हॉस्टल में छापा मारा। इस दौरान स्टूडेंट्स ने अपनी शिकायत भी डीएसडब्ल्यू के सामने रखी।
डीएसडब्ल्यू ने मैस और कैंटीन स्टाफ को खाने की क्वालिटी और बर्ताव में सुधार के निर्देश दिए। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि अगर भविष्य में स्टूडेंट्स की ओर से कोई शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्टूडेंट की हर समस्या के समाधान का भी भरोसा दिलाया।
पहले भी दिया था भरोसा
स्टूडेंट्स ने पिछले दिनों भी इस हॉस्टल की मैस और कैंटीन में खाने की खराब क्वालिटी और स्टाफ के व्यवहार को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद मैस और कैंटीन में बढ़िया सुविधा के साथ अच्छे व्यवहार का भरोसा दिलाया गया था। बावजूद इसके मैस और कैंटीन की ओर से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।