Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

17 मरीजों की मौत का जिम्मेदार पटेल

मेलबर्न. भारतीय मूल के डॉक्टर जयंत पटेल को आस्ट्रेलिया में 17 मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोपी डॉक्टर फिलहाल अमेरिका में है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार पटेल के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रही है। पटेल को मिस्टर डेथ के नाम से जाना जाता है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कानूनी कागजी खानापूर्ति हो जाने के बाद उन्हें अगले माह ऑस्ट्रेलिया लाए जाने की उम्मीद है।

पटेल पर आरोप है कि जब वे क्वींसलैंड के बुंडबर्ग अस्पताल में थे, तब उनके कारण कई मरीजों की मौत हो गई थी। पटेल को देश में भगोड़ा डॉक्टर घोषित कर दिया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: