|
नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध ख्ेाले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सिरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। एक समय टीम 93 रन पर पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने के वक्त वीवीएस लक्ष्मण 57 और कप्तान अनिल कुंबले 7 रन पर खेल रहे थे।
वीवीएस लक्ष्मण(अविजित 57) और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी(५७) के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने भारत की पारी को संकट से उबार लिया है। एक समय भारत अपने शीर्ष पांच विकेट 93 रन पर गंवाकर संघर्ष कर रहा था। धोनी ने दानिश कनेरिया की गंेद पर विकेट गंवाने से पहले 91 गेंदों का सामना कर 8 चौके लगाए।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और सोहेल तनवीर ने लंच के बाद भारतीय टॉप आर्डर को तहस-नहस कर दिया। एक समय 1 विकेट पर 74 रन बनाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही मेजबान टीम ने अगले 19 रनों में अपने 4 विकेट गंवा दिए।
वसीम जाफर(32) शोएब का दूसरा शिकार बने, जबकि सोहेल तनवीर ने राहुल द्रविड़(38) और सौरव गांगुली(8) के डंडे बिखेर पाकिस्तान को मैच में लौटा दिया, जबकि सचिन तेंडुलकर एक असंभव सा रन लेने के चक्कर में रन आउट हुए। चाय तक भारत 5 विकेट पर 139 रन बना चुका था।
इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 231 रन पर सिमटी। इसमें मिसबाह उल हक (82) का सबसे अहम योगदान रहा। उन्होंने 142 रन पर आठ विकेट गंवा चुकी टीम को सामी के साथ नौवे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। जवाब में भारत ने दिनेश कार्तिक(09) का विकेट जल्दी ही गंवा दिया। इसके बाद जाफर और द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़कर पारी का संभालने का प्रयास किया, लेकि जाफर के आउट होते ही विकेटों का पतझड़ प्रारंभ हो गया। चाय पर वीवीएस लक्ष्मण 28 और धोनी 17 पर अविजित थे।