Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

गोला-बारूद सहित छह नक्सली गिरफ्तार

पटना. बिहार पुलिस ने दो जगहों से छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। इन नक्सलियों पर पुलिस पार्टियों पर हमले करने का भी आरोप है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मुखबिर की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बांका जिले में नक्सलियों के एरिया कमांडर अरविंद यादव तथा उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में एसटीएफ के दल ने गुरुवार देर रात पटना के नया टोला क्षेत्र से दो माओवादियों को धर-दबोचा।

पुलिस ने दोनों कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में ग्रेनेड, बारूदी सुरंगें और गोला-बारूद के अलावा नक्सली साहित्य जब्त कर लिया।

तीन की हत्या : माओवादियों ने छतरा व जमशेदपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या कर दी। इनमें एक स्थानीय राजद नेता भी शामिल है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: