Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

1.05 करोड़ की डीवीडी,वीसीडी जब्त

मुंबई .मुंबई के कल्याण इलाके में पुलिस ने 70,000 डीवीडी, वीसीडी को जब्त किया है।वर्तमान मार्केट के हिसाब से इनकी कीमत लगभग 1.05 करोड़ के आसपास है। डीसीपी संजय सिंतरे से मिली जानकारी के अनुसार इस रेड में 11 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। इस रेड में ओम शांति ओम , सांवरिया भूल भुलैया और बॉल गणोश की डीवीडी और वीसीडी जब्त हुई है ।

शेमारू इंटरटेंमेंट इस संबध में मिली सूचना को पुलिस को बताया। उसके बाद पुलिस की एक टीम जिसमें आनन्द राव पाटिल, अरूण जाधव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शेमारू की एंटीपाइरेसी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कॉपीराइट का उल्लघन करकर डीवीडी और वीसीडी के निर्माण में लगे लोगांे को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इस रेड में ओम शांति ओम , सांवरिया भूल भुलैया और बॉल गणोश की डीवीडी और वीसीडी जब्त हुई है ।

पुलिस ने सूचना मिलते ही समय पर कार्यवाही करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, और शेष अन्य लोगांे की तलाश जारी है।
संजय सिंतरे , डीसीपी

जो लोग इस छापे में पकड़े गए है वे लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए है । शेमारू एंटी पाइरेसी की टीम ने पुलिस के सहयोग से दो साल पहले भी इन लोगो को पकड़वाने में सफलता प्राप्त की थी । लेकिन कड़े कानून के अभाव में ये लोग बच निकलने में सफल रहते है।
ज्ञानचंद मारू, एंटी पाइरेसी हेड शेमारू इंटरटेंमेट





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: