|
News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. महंगाई के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन जिलेवार होगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पुतले जलाए जाएंगे और धरना भी दिया जाएगा।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शन के लिए हर जिले की तारीख तय कर दी गई है। 25 नवंबर को कांकेर, 26 नवंबर को धमतरी व दुर्ग, 27 को कोंडागांव, रायपुर व राजनांदगांव, 29 को कवर्धा, भिलाई व महासमुंद, 30 को बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, 1 दिसंबर को जगदलपुर व 2 दिसंबर को दंतेवाड़ा में धरना प्रदर्शन होगा।
उन्होने कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल के दाम ही पांच बार बढ़े हैं। यह बातें जनता को बताने मनमोहन सिंह की महंगी दुकानें हर जिले में लगाई जाएंगी।