|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की सहयोगी संस्था ‘इकरा’ ने ग्वालियर सहित देश की सभी निर्माणाधीन काउंटर मेग्नेट सिटी के विकास के लिए इनमें स्पेशल इकोनोमिक जोन (सेज), नालेज पार्क, आईटी पार्क व उद्योगों की स्थापना की अनुशंसा की है।
एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) प्लानिंग बोर्ड ने ग्वालियर, कोटा, बरेली व हिसार सहित सभी निर्माणाधीन काउंटर मेग्नेट सिटी का ‘इकरा’ नामक संस्था से अध्ययन कराया है। गुरुवार को दिल्ली में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के सदस्य सचिव पी सुधाकर की अध्यक्षता में ‘इकरा’ का प्रजेंटेशन हुआ। इसमें एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने सभी राज्यों की काउंटर मेग्नेट सिटी की डेवलपमेंट एजेंसियों के अधिकारियों को आमंत्रित किया था।
‘इकरा’ ने अपने प्रजेंटेशन में ग्वालियर की काउंटर मेग्नेट सिटी का काम सबसे बेहतर पाया। इकरा ने अपनी रिपोर्ट में सभी निर्माणाधीन काउंटर मेग्नेट सिटी में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए एसईजेड (स्पेशल इकोनोमिक जोन), नालेज पार्क, आईटी पार्क, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज व उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना पर विशेष जोर दिया है।
बैठक में ग्वालियर से साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के लेखा अधिकारी महक सिंह ने बताया कि काउंटर मेग्नेट सिटी में एसईजेड की मंजूरी हो चुकी है, नालेज पार्क व आईटी पार्क के लिए प्रस्तावों पर कार्रवाई चल रही है।