|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्ग के स्पेशल जज बीआर निकुंज को कंपलसरी रिटायरमेंट पर भेजने का निर्णय लिया है। स्पेशल जज के खिलाफ आर्थिक अनियमितता की शिकायत की गई थी।
हाईकोर्ट ने इस मामले की विभागीय जांच कराई थी। हाईकोर्ट के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने आदेश की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार स्पेशल जज के खिलाफ आर्थिक अनियमितता की शिकायत के आधार पर पूर्व में निलंबन की कार्रवाई की गई थी। बाद में विभागीय जांच में आरोप सही पाए गए। हाईकोर्ट ने विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर स्पेशल जज को कंपलसरी रिटायरमेंट पर भेजने का निर्णय लिया है।