Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

यूनिवर्सिटी में एडवांस के लिए ‘शीतयुद्ध’

बिलासपुर. गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में एडवांस के लिए शक्ति-प्रदर्शन होने लगा है। मामला उस समय तूल पकड़ने लगा, जब विवि प्रशासन ने कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद विवि कर्मचारी अध्यापनेत्तर एसोसिएशन का खेल गतिविधियों के लिए एडवांस जारी कर दिया।

यूनिवर्सिटी में कर्मचारी संगठनों द्वारा इन दिनों एडवांस के लिए प्रशासन की घेराबंदी की जा रही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कुछ दिनों पूर्व विवि कर्मचारी अध्यापनेत्तर एसोसिएशन को मेधावी छात्रों के सम्मान के नाम पर 20 हजार रुपए की राशि एडवांस के रूप में जारी कर दी। यह राशि जारी होते ही यूनिवर्सिटी के अन्य संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध किया।

ज्ञात हो कि कर्मचारी अध्यापनेत्तर एसोसिएशन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जिससे संगठन को वित्तीय आहरण का अधिकार नहीं है। इस संबंध में अजय चौब,े कार्यालय सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं द्वारा यूनिवर्सिटी प्रशासन को सूचना जारी की गई थी।

इसमें स्पष्ट रूप बताया गया था कि कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिससे इनके द्वारा लिए गए प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णय मान्य नहीं किए जाएंगे। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया था कि बिना निर्वाचन के निर्णय हेतु वर्तमान पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।

यूनिवर्सिटी में अजाक्स, अपाक्स, कर्मचारी एसोसिएशन एवं छग विवि कर्मचारी महासंघ सहित अनेक संगठन कार्य कर रहे हैं, जिनकी तरह-तरह की गतिविधियां साल भर जारी रहती हैं। प्रशासन द्वारा केवल एक या कुछ संगठनों को वित्तीय सहायता देने से बाकी संगठनों में रोष है। इस मामले में शुक्रवार को अन्य संगठनों ने रजिस्ट्रार केके चंद्राकर से उन्हें भी एडवांस जारी करने की मांग की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: