मुंबई. वेंगसरकर के समाचार पत्रों में कॉलम लिखने के मामले पर निर्णय बोर्ड की शनिवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में होगा। बोर्ड सचिव निरंजन शाह ने इस
मामले में कहा कि मैं बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार से शनिवार को दिल्ली में मिलूंगा और सब कुछ बैठक के बाद ही तय होगा। अब तक वेंगसरकर को कारण बताओ नोटिस नहीं भेजा गया है। यदि इसकी जरूरत पड़ी तो मैं इसे भेज दूंगा।
पूर्व क्रिकेटरों ने भी बोर्ड द्वारा कॉलम लिखने से प्रतिबंधित करने के निर्णय को सही बताया है। अशोक मल्होत्रा ने कहा कि वेंगसरकर को एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए कॉलम लिखने का लोभ नहीं रखना चाहिए। उनके लिखने से खिलाड़ियों की सोच पर विपरीत असर पड़ता है। अरुण लाल के अनुसार वेंगी को स्वयं ही कॉलम लिखना बंद कर देना चाहिए था। उनके जैसे साफ सुथरे व्यक्तित्व के दामन में बेवजह छींटे पड़े हैं।