Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

अच्छा दिखने की चाह

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हों या पॉप स्टार माइकल जैक्सन, दोनों ने प्लास्टिक सर्जरी से अपनी नाक सुधरवाई थी। अब देश के छोटो शहरों के युवाओं प्लास्टिक सर्जरीमें भी यह ट्रेंड चल पड़ा है। मध्यप्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र के युवा बड़ी संख्या में प्लास्टिक सर्जरी कराने मुंबई आ रहे हैं।

नाक की डिमांड : हालीवुड स्टार बैड्र पिट की नाक के दीवानों की कमी नहीं है तो बालीवुड स्टार अक्षय कुमार और अब शाहिद कपूर जैसी नाक की भी डिमांड हो रही है। जुहू स्थित शिकागो कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर की डा. नीता पटेल कहती हैं कि लड़कियां निकोल किडमैन व मल्लिका शेहरावत जैसी नाक चाहती हैं। हीरानंदानी हास्पिटल के डा. मिलिंद वाघ बताते हैं कि शादी से पहले सुंदर दिखने के लिए युवतियां राइनोप्लास्टी कराती हैं।

क्या है राइनोप्लास्टी : प्रमुख रूप से नाक को सुंदर आकार देने के लिए की जाने वाली प्लास्टिक सर्जरी को राइनोप्लास्टी कहते हैं। इस आपरेशन में करीब दो घंटे लगते हैं, जिसे लोकल एनेस्थिसिया देने के बाद पूरा किया जाता है। इस आपरेशन के जरिये नाक को छोटा या बड़ा किया जा सकता है। नाक का कोणीय आकार भी बदला जा सकता है।

किशोर भी पीछे नहीं : अच्छा दिखने की चाहत में मुंबई आने वालों में 13 वर्ष के किशोर भी शामिल हैं। राइनोप्लास्टी में 30 से 80 हजार रुपए के बीच खर्च आता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Haseeb
Saturday, 24th Nov 2007, 21:00
This article seems very informative, i would have prefered to see a bit more information on the pros & cons of such surgeries, as this trend may not be an healthy or ethical option to get rid of ones natural look... I could have replied in Hindi but as i dont have a hindi keyboard / software, i used english as a medium to comment my opinion.