bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

दो कंपनियों को आईटी पार्क के लिए जमीन दी

भोपाल. आईटी उद्योग को बढ़ावा दे रही सरकार ने दो कंपनियों मेसर्स कांपेक्ट डिस्क इंडिया लिमिटेड और मेसर्स नेटलिंक साफ्टवेयर लिमिटेड को राजधानी से लगे ग्राम बड़वई में आईटी पार्क के लिए आरक्षित 212 एकड़ जमीन में से कुल पंद्रह एकड़ जमीन आवंटित कर दी है।

कांपेक्ट डिस्क इंडिया को स्टेट आफ द एनीमेशन स्टूडियो स्थापित करने के लिए पांच एकड़ भूमि एक लाख छह हजार 722 रुपए सालाना भू-भाटक पर दी गई है, जबकि नेटलिंक साफ्टवेयर को आईटी कंपनी स्थापना के लिए 10 एकड़ जमीन दो लाख 13 हजार 444 रुपए सालाना भू-भाटक पर दी गई है।

दोनों कंपनियां परियोजना के सत्यापन और भूमि आवंटन के एवज में राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम को 50-50 हजार रुपए देंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: