bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

प्रमुख सचिव सहित तीन को नोटिस

भोपाल. नगर निगम में प्रतिनियुक्ति वाले कर्मचारियों को वापस उनके मूल विभाग नहीं भेजने के मामले में हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव सहित तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।

हाईकोर्ट ने नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को वापस उनके विभाग भेजने के संबंध में निर्देश दिए थे। निगम के कुछ कर्मचारियों ने इस पर अदालत से स्थगन प्राप्त कर लिया था, यह स्थगन कुछ दिन पहले समाप्त हो गया। इसके बावजूद इन कर्मचारियों को रिलीव नहीं किया गया।

इस पर मप्र नगर पालिक निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने हाईकोर्ट में अदालत की अवमानना का मामला दर्ज कराया है। हाईकोर्ट ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव राघवचंद्रा, नगरीय प्रशासन आयुक्त मलय श्रीवास्तव व निगम आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव को नोटिस जारी किए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: