bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

‘ऐसा कहना उनके स्वभाव के अनुकूल है’

भोपाल. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने कहा है कि भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है, इसलिए अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने इस बात को गलत बताया कि कांग्रेस के हर नेता का मुख्यमंत्री बनने का सपना राज्य में पार्टी की बदहाली का कारण है। श्री तिवारी ने कहा कि जो लोग ऐसा कहते है, दरअसल वे खुद ही सीएम बनना चाहते हैं।

शुक्रवार को रीवा से इंदौर जाते समय कुछ देर भोपाल में रुके श्री तिवारी भास्कर से विशेष बातचीत कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अजरुन सिंह का नाम लिए बगैर कहा ‘हर नेता के सीएम बनने का ख्वाब देखने की बात जो लोग कहते है, वे कभी-कभी यह भी कहते है कि उन्हें किसी पद की कोई जरुरत नहीं है, यह सच भी है, क्योंकि वे तो पहले से ही पद पर है और पांच छह साल के लिए है। दूसरों के बारे में ऐसा कहना उनके स्वभाव के अनुकूल है।’

श्री तिवारी ने कहा कि बसपा की ब्राrाण-दलित की सोशल इंजीनियरिंग मप्र में कारगर नहीं होगी क्योंकि यूपी और एमपी की परिस्थितियां और समीकरण अलग हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राज्य सरकार पर राजनीतिक आधार पर 75 फीसदी गरीबों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने विंध्य क्षेत्र में बिजली तथा पानी की भीषण कमी से परेशान किसानों का जिक्र करते हुए कहा ‘ऐसा तो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं होता था।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: